वाहन चेकिंग अभियान बिना परमिट लिए चला रहे 45 ऑटो रिक्शा परिवहन विभाग ने जब्त किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परिवहन विभाग ने ट्रैफिक पुलिस ने बिना परमिट और बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के चलाए जा रहे 45 ऑटो जब्त किए हैं। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सत्य सांई और विजय नगर चौराहे पर शुक्रवार को यह अभियान चलाया। आरटीओ शर्मा ने बताया ट्रैफिक पुलिस के साथ शहरभर में यह अभियान लगातार चलेगा। चेकिंग टीम में एआरटीओ अर्चना मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुरेंद्रसिंह चौहान सहित आरटीओ कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौजूद थी।

निजी वाहन चालकों को गुलाब देकर समझाइश दी
चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कारों की चेकिंग भी की। इस दौरान किसी भी वाहन के पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिला। आरटीओ की टीम ने इन सभी को गुलाब के फूल देकर समझाइश दी और कहा कि वाहन के साथ पीयूसी कार्ड अनिवार्य रूप से रखें।

Exit mobile version