वरुण धवन और कृति सेनन पहुंचे इंदौर के वेलोसिटी मिराज सिनेमाज़, भेड़िया के प्रचार के लिए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारत में सबसे तेजी से बढ़ती मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक, मिराज सिनेमाज़ ने आज इंदौर के वेलोसिटी मिराज सिनेमाज़ में अभिनेताओं वरुण धवन और कृति सेनन के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म भेड़िया के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले वरुण और कृति फिल्म के प्रचार के लिए देशव्यापी दौरे पर हैं। उन्होंने सिनेमाघर के अत्याधुनिक कैफे से शानदार स्वादिष्ट भोजन व पेय पदार्थो का आनंद लेते हुए एक आलीशान ऑडिटोरियम में हाउसफुल प्रेस के साथ बातचीत की और फिल्म से सम्बंधित सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में आधारित फिल्म भेड़िया, भास्कर (वरुण धवन) की कहानी है, जिसे एक रात में एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। धीरे-धीरे वरुण धवन इच्छाधारी भेड़िया बनने लगते हैं। क्रिएचर कॉमेडी शैली की यह वरुण की पहली फिल्म है। वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी इस क्रिएचर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। कृति सेनन और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर, 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री और बाला की सफलता के बाद यह जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के साथ अमर कौशिक की तीसरी डायरेक्टोरियल वेंचर है। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बैनर्जी अहम भूमिका में दिखाई देंगे’। इसके अलावा श्रद्धा कपूर भी गाने ठुमकेश्वरी में कैमियो करती नजर आईं। गौरतलब है कि मिराज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अमित शर्मा के सक्षम नेतृत्व में इस साल मिराज सिनेमाज़ सफलतापूर्वक अपने एक दशक पूरे होने का उत्सव मना रहा है।

Exit mobile version