लोकायुक्त ने दो आरक्षक सहित दो सब इंस्पेक्टर को रिश्वत के मामले में किया सस्पेंड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर लोकायुक्त ने मंगलवार रात कार्यवाही करते हुए एमआईजी थाने पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियो को 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया है जहा 40 हजार में से 15 हजार देना तय हुआ था मगर दोनों आरक्षकों को लोकायुक्त की भनक लग गई थी जहा दोनों आरक्षक मौके से भाग गए जिनकी लोकायुक्त पुलिस तलाश कर रही है

दरसअल इंदौर लोकायुक्त को एक महिला फरयादी ने शिकायत की थी कि एमआईजी थाने में पदस्थ दो आरक्षक श्याम जाट और धीरेंद्र डांगी ने महिला के पति को छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी जिसके बाद पीड़ित महिला ने लोकायुक्त पुलिस की शरण ली और 40 हजार में से पहली क़िस्त के 15 हजार रुपय देना तय हुआ था और बाकी पैसे बाद में लेने का दोनों आरक्षकों ने बोला था खास बात यह है कि पुलिसकर्मियो को लोकायुक्त पुलिस की भनक लग गई थी जिसके चलते दोनों मौके से भाग निकले थे। वही लोकायुक्त पुलिस दोनों आरक्षक श्याम जाट और धीरेंद्र डांगी की तलाश कर रही है इन्दोर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षक को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है वही दो सब इंस्पेक्टर राम शक्य और टैगोर को भी रिश्वत के मामले में आरोपी बनाया गया है…

Exit mobile version