इंदौर शहर में सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब रोज की तरह कचरा लेने पहुँचे निगमकर्मी को डस्टबिन में दो नवजात शिशुओं के शव मिले।
दरअसल सुबह सामने आई एक घटना ने फिर लोगो के दिलो को पसीजने पर मजबूर कर दिया। मामला इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ रोज़ की तरह सड़क पर लगें डस्टबिन से कचरा लेने निगमकर्मी पहुँचे। लेकिन डस्टबिन के अंदर से दो नवजात शिशुओं के शव मिले।जिसके बाद निगमकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची चंदननगर पुलिस ने दोंनो बच्चो के शव को जिला अस्पताल भिजवाया है । वही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में उस अज्ञात की तलाश की जा रही है जिसने रात के अंधेरे में दोंनो बच्चो के शवों को डस्टबिन में फेंका था।
