इंदौर में फिर एक बार महिला के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है महिला ने जैसे ही लिंक डाउनलोड की वैसे ही महिला के खाते से ₹90हजार की राशि कट गई जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है
दरअसल जिस तरह से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी और इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली मधुमति नामक महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना सामने आई है महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि पिछले दिनों उनके पास मोबाइल फोन पर एक फोन आया था जोकि मिल्क बास्केट के नाम से था और उसी नंबर से उन्हें एनीडेक्स नामक एक एप्लीकेशन है जिसे डाउनलोड करने के लिए कहा गया जब उन्होंने अपना फायदा होने का भरोसा दिलाया गया तो उन्होंने वह एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया डाउनलोड होने के बाद तुरंत उनके बैंक खाते से ₹90000 की राशि कट गई फरियादी महिला ने जब बैंक से संपर्क किया तो बैंक वालों ने उन्हें राशि जाने की बात कही तो पूरे मामले में कनाडिया पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आईटी एक्ट सहित चार सौ बीसी की धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है
