लव जिहाद, हिंदू युवती से दुष्कर्म, मंगेतर को अश्लील फोटो भेजे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के गौरी नगर में रहने वाली युवती बीकाम की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है। उसकी करीब आठ साल पूर्व आरोपित अन्नाू उर्फ अनवर खान से वाट्सएप ग्रुप पर दोस्ती हुई थी।

हीरानगर क्षेत्र में हिंदू युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने अन्नू उर्फ अनवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह मतांतरण का दबाव बना रहा था। उसने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेज दिए थे।

टीआइ दिलीप पुरी के मुताबिक गौरीनगर में रहने वाली युवती बीकाम की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है। उसकी करीब आठ साल पूर्व आरोपित अन्नाू उर्फ अनवर खान से वाट्सएप ग्रुप पर दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने लगी थी। अनवर ने धर्म के संबंध में जानकारी छुपाई और युवती से शादी का बोलता रहा। पांच साल पूर्व मुस्लिम धर्म की जानकारी मिली तो युवती ने बातचीत बंद कर दी।

स्वजन ने भी युवती का मुंबई में रिश्ता तय कर दिया। आरोप है कि 24 नवंबर को अनवर युवती के घर आया और कहा कि तुझे मुस्लिम बनना पड़ेगा। उसने धमका कर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेज दिए। गुरुवार को महिला ने हिंदू संगठन के लोगों को पूरी घटना बताई और थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।

- Advertisement -
Exit mobile version