लड़कियों के स्कूल में ब्लू फिल्म देखने वाले भृत्य को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि लड़कियों के शासकीय स्कूल शारदा कन्या विद्यालय के भृत्य विकास तिवारी के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वह समय पर स्कूल नहीं आता है और समय से पूर्व स्कूल से चला जाता है। इसके साथ स्कूल के स्टाफ में यह भी आरोप लगाया था कि भृत्य स्कूल समय में मोबाइल पर लगातार ब्लू फिल्में देखता रहता है। श्री व्यास ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उक्त विद्यालय का मैंने स्वयं निरीक्षण किया और शिकायतें सत्य पाई। उक्त कदाचरण को देखते हुए भृत्य विकास तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version