लक्ष्मी नगर क्षेत्र के सूने मकान में अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से गेस की टंकी सहित कई घरेलू सामान चुराकर फरार हो गए मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
,दरअसल शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी नगर में एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है फरियादी ज्योति पंवार ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी अज्ञात बदमाश उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गेस की टंकी सहित अन्य घरेलू सामान कीमती चुराकर फरार हो गया। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर चंदन नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू की है।
