लकवा ग्रस्त महिला के साथ झाड़-फूंक करने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक बाबा आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिटा है। बता दें महिला बड़वानी जिले की रहने वाली है, जो लकवा ग्रस्त हैं,इसी का इलाज कराने यहां तथाकथित बाबा के पास पहुंची थी। जिसने इसका फायदा उठा कर दुष्कर्म किया।
इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं।ऐसा ही एक बार फिर इंदौर को शर्मसार करने वाला सामने आया हैं। जहां लकवा ग्रस्त महिला को एक बाबा ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, यहां रहने वाला तांत्रिक आसिफ बाबा नामक तथाकथित बाबा है, जोकि टोने टोटके का जानकार है। इसी के पास महिला अपने परिजन के साथ अपने लकवे का इलाज कराने पहुंची थी, उसी दौरान तथाकथित बाबा द्वारा परिजन को बहाने से बाहर पहुंचा दिया गया। उसी दौरान आसीफ बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब परिजन महिला के पास पहुंचे तो महिला घबराई हुई थी। परिजनों ने जब महिला से पूछताछ की, तो उसने सारी घटना की जानकारी दी.. परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और तथाकथित आसिफ बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तथाकथित बाबा आसिफ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी को तीन इमली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी आसिफ बाबा ने फरारी के दौरान देवास, राजस्थान की दरगाह पर छुपकर समय बिताया है।
