रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी आरोपी की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां पर फरियादी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया था मामला वर्ष 2017 का है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2017 में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओंकार नाथ ने थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया था कि जिसमें उन्होंने श्री राम नगर में आरोपी उमराव शिंदे से प्लॉट का सौदा किया था जिसका वह पेमेंट भी कर चुके थे लेकिन आरोपी उमराव शिंदे द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम पर करा दिया पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने आज आरोपी उमराव शिंदे के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है

Exit mobile version