राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को मिली जमानत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी  दया उर्फ ​​प्यारे उर्फ ​​नरेंद्र सिंह है। इस शख्स को उज्जैन के नागदा इलाके से गिरफ्तार किया गया था जिसको आज न्यायिक दंडाधिकारी महोदय प्रथम श्रेणी इंदौर प्रत्युष चतुर्वेदी के न्यायालय में गिरफ्तार कर धारा 506 507 के जुर्म में पेश किया गया आरोपी की ओर से हाई कोर्ट अधिवक्ता उज्जवल फणसे एवं पंकज विश्वकर्मा द्वारा जमानत आवेदन पर बहस की गई जमानत पर किए गए तर्कों से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को 10,000 की जमानत प्रस्तुत करने का आदेश किया गया जिससे जमानत का लाभ आरोपी को मिल गया लेकिन जमानतदार नहीं होने के कारण आरोपी आज जमानत नहीं प्रस्तुत कर सका अधिवक्ता फणसे ने बताया कि फिलहाल न्यायालय ने उसे जेल पहुंचा दिया है लेकिन कल जमानत प्रस्तुत कर उसे रिहा कर दिया जाएगा ।।

Exit mobile version