राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया था इस गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में इन मोबाइल को ठिकाने लगाता था घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस को जानकारी लगी कि दुबई से इंदौर आ गया पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल भवर कुआं थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो सुनसान इलाकों में राहगीर युवतियों को अपना निशाना बनाता है और फोन पर बात करते वक्त युवतियों के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो जाता है पुलिस ने ग्रुप में पूर्व में अरुण सहित अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया था पूछताछ में कई जानकारियां मिली थी जिन से 40 से भी अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए थे बदमाश महंगे फोन चोरी करने का शौक रखते थे जिसे अपने एक अन्य साथी राहुल के साथ मिलकर विदेशों में से भेज दिया करते थे पुलिस ने राहुल लालवानी की जानकारी जुटाई तो वह घटना के बाद से दुबई फरार हो गया था पुलिस को जानकारी मिली कि वह दुबई से इंदौर आया हुआ है घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी राहुल लालवानी को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी से अन्य और भी घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version