शासकीय अनाज की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उषा गंज स्थित आटा चक्की से गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है मौके से पुलिस ने 27 चावल के बोरे बरामद किए हैं।
दरअसल संयोगितागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उषा नगर स्थित दबिश देकर मौके से राशन की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत गरीब मध्यम वर्ग के लोगों तक राशन पहुंचाने का प्रयास शतक किया जाता है लेकिन ऐसे गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले माफिया भी सक्रिय हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उषा नगर स्थित आटा चक्की पर दबिश देकर 27 कट्टे शासकीय चावल के बरामद किए हैं जो गरीब मध्यमवर्ग को राशन दुकान से मिले चावला और अन्य अनाज को कम दामों में खरीदकर फैक्ट्री और अन्य जगह पर खा पाते थे पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान बाबू खान को गिरफ्तार किया है वही उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।
