रविंद्र नाट्यगृह में हुआ लाडली लक्ष्मी योजना द्वितीय चरण का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर लाडली लक्ष्मी योजना के द्वितीय चरण का लाभ बच्चों को वितरण किया गया इस मौके पर बच्चियों के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से लाखों बच्चियों को इस योजना का लाभ दिया गया है इंदौर में पहले चरण की 27 बच्चियों को इसका लाभ दिया गया है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले कुछ माह पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना द्वितीय चरण की घोषणा की गई थी और उसी घोषणा के आधार पर अब इस योजना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की लाखों लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को लाभ दिया गया है यह लाभ प्रदेश की स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम के दौरान पहुंचाया गया यदि बात की जाए इंदौर की तो जिले की 1 लाख 81 हजार बच्चा इस योजना के अंतर्गत आती हैं जिन्हें इस योजना से जोड़ा गया है बच्ची के जन्म लेते ही उसके ₹100000 का लाभ दिया जाएगा जबकि उसके 21 वर्ष पूरे होने पर उसे प्राप्त होंगे तो इसी के साथ 43 हजार रुपए की राशि उसके पहली से लेकर 12वीं तक पढ़ाई की क्लासों के आधार पर किस्तों के रूप में दिए जाएंगे इसी के साथ बच्ची यदि कॉलेज के महाविद्यालय में प्रवेश में पहले वर्ष में उसे 12 हजार 500 का लाभ दिया जाएगा और जब वह ग्रेजुएशन 3 वर्ष का पूरा करेगी तो फिर उसे दोबारा से 12500 का लाभ दिया जाएगा यदि किसी चयनित परीक्षा में उत्तर इन होती है तो इंजीनियरिंग मेडिकल लॉ कॉलेज सहित तमाम क्षेत्रों में उसे निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की भी व्यवस्था रहेगी इस योजना को लेकर कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने सराहना करते हुए कहा है कि प्रदेश की सरकार बच्चियों के उज्जवल भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री लगातार इस योजना को सफल बना रहे हैं और इसे धरातल तक पहुंचाने के लिए पूरा मैप तैयार किया गया है ताकि इस योजना का लाभ बच्चियों तक पहुंच सके

Exit mobile version