ये है इंदौर मेरी जान : बार में कम उम्र के बच्चे पी रहे थे शराब, आबकारी विभाग ने दर्ज किया केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हार मेगा माल में लाइट हाउस और टीडीएस बार में शनिवार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की गई।
विजय नगर क्षेत्र के मल्हार मेगा माल में लाइट हाउस और टीडीएस बार में शनिवार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान यहां 21 साल से कम उम्र के बच्चों को शराब परोसी जा रही थी। अवयस्क बच्चे शराब पी रहे थे। जांच दल ने बच्चों को बार से बाहर करके बार संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
आबकारी अधिकारियों ने विजय नगर क्षेत्र में ही अपोलो आर्केड में स्थित फर्जी, पियानो और रिवोल्यूशन बार का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, इन बारों में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त दलों ने बायपास रोड और राऊ में भी बार और ढाबों का निरीक्षण किया। राऊ में भी कुछ ढाबों में शराब परोसने के कारण कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के जिला कंट्रोल रूम प्रभारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि लाइट हाउस और टीडीएस बार के प्रकरण सहायक आयुक्त कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे

Exit mobile version