युवती को 3 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवर कुआं पुलिस ने कॉलेज छात्रा को होटल में 3 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप में जयपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के अनुसार युवती की शिकायत पर वैशाली नगर जयपुर में रहने वाले आरोपी गौरव के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया था कि वह भवर कुआं के हॉस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। एक मैसेजिंग ऐप के जरिए दोनों में दोस्ती हुई लड़के ने तीन चार माह सामान्य बातचीत की, इसके बाद वह फोन पर अश्लील बातें करने लगा l 11 मार्च को वह इंदौर आया, इलाके की ओयो होटल मैं कमरा बुक किया। यहां 3 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया । फोटो और वीडियो भी बना ली है। लड़की जब घर पहुंची तो उसका बदला हुआ। व्यवहार देखकर परिजनों को शक हुआ पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई, पिता ने जब लड़के से बात की, तो वह धमकाने लगा। उसने पिता को बेटी के नग्न फोटो और वीडियो भेज दिए।

Exit mobile version