इंदौर चंदन नगर पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जो युवक को रोककर शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी पूरे मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां 3 दिन पूर्व एक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जब किराने का सामान लेने जा रहा था उसी दौरान उसे तीन बदमाशों द्वारा रोका गया और शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट की थी और युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी पूरे मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तीनों आरोपी क्षेत्र के आदतन बदमाश है।
