युवक की मौत मामले में उसके ही दोस्त के खिलाफ पुलिस ने किया लापरवाही बरतने का मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र लव कुश चौराहे पर जुलाई माह में एक एक्सीडेन्ट हुआ था जिसमे एक युवक घायल हुए था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद आज म्रतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थानां क्षेत्र के लवकुश चोराहे का है जहाँ जुलाई माह में बाइक पर सवार तीन दोस्त इंदौर की और आ रहे थे जिसमे निशांत यादव दीपक और एक अन्य युवक बाइक पर सवार थे जिसमें बाइक चला रहे निशांत ने बाइक को एक ऑटो में ठोक दी जिसमे दीपक नीचे गिर पड़ा और उसे गंभीर चोट आई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद बाइक चालक निशांत की लापरवाही पाई जिसके बाद पुलिस ने निशांत के खिलाफ मामला दर्ज किया है

Exit mobile version