युवक कांग्रेस द्वारा हरसिद्धि जोन क्रमांक 12 पर उग्र प्रदर्शन कर झोनल अधिकारी को ज्ञापन सौपा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर नगर निगम के अधिकारी व ठेकेदारों की मिलीभगत से शहर की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसे का दुरुपयोग कको लेकर युवक कांग्रेस द्वारा हरसिद्धि जोन क्रमांक 12 पर उग्र प्रदर्शन कर झोनल अधिकारी को ज्ञापन सौपा ओर भ्रष्ट ठेकेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार नगर निगम में ठेकेदार व अधिकारी इंदौर की जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रही है साथ ही ऐसे भ्रष्ट अधिकारी व ठेकेदारों के बिल रोकने की मांग को लेकर हरसिद्धि झोन पर उन्होंने ज्ञापन सौंपा । युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष निखिल वर्मा कहां की लगातार युवक कांग्रेस प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से ऐसे भ्रष्ट अधिकारी व ठेकेदारों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन बावजूद इसके अभी तक किसी तरह की कार्यवाही ऐसे लोगों पर नहीं की गई है इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस द्वारा हरसिद्धि जोन पर प्रदर्शन किया गया और इंदौर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर क्षेत्रीय झोनल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा साथ ही युवा कांग्रेस से नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में इंदौर नगर निगम के खिलाफ युवक कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगा वही हरसिद्धि झोनल अधिकारी ज्ञापन के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार वह अधिकारियों की जांच की जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल कई बार शिकायत करने के बाद भी ऐसे अधिकारी व ठेकेदारों पर नगर निगम ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है शहर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के निखिल वर्मा ने बताया कि किस तरह से ड्रेनेज लाइन में नर्मदा पाइप लाइन बोरिंग पाइप लाइन में ठेकेदार और चेतना नाचन द्वारा मिलीभगत कर वार्ड 61 -62 और 59 घोटाले बाजी की जा रही है उसी को लेकर यूथ कांग्रेस ने हरसिद्धि जोन 12 पर ज्ञापन सौंपा

Exit mobile version