मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत निगम महापौर द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत निगम महापौर द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया है इसी कड़ी में सोमवार को खजराना चौराहे स्थित शासकीय कन्या स्कूल के समीप जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर अभी तक साढ़े 7 सो आवेदन आ चुके है,,

शिविर प्रभारी शिवम पटेल ने बताया कि अलग-अलग योजनाओं के जिसमें राशन कार्ड पर्ची समग्र आईडी पेंशन सहित अन्य योजनाओं से जुड़े काम किये जा रहे है,

शिविर प्रभारी ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के सभी वार्डों में नई अनुकरणीय पहल शुरू की गई है जिसके तहत शहर के सभी वार्डों में एक दिवसीय शिविर लगाए जा रहे है ताकि प्रदेश सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके ।

Exit mobile version