महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की सदैव मंशा रही है. कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूर पहुंचे। इस हेतु मान. मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ को शुरुआत की गई है। यह अभियान 17 सितम्बर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 की अवधि में संचालित हो रहा है। इस अभियान में मध्यप्रदेश शासन के 14 विभागों की 38 योजनाओं को चिन्हांकित किया गया, इन योजनाओं में हितग्राहियो का घर-घर जाकर सर्वे शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ हितग्राहियो को दिया जायेगा।
दरअसल महापौर भार्गव ने बताया कि नगर निगम इन्दौर क्षेत्र में नगर निगम इंदौर द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शहर के प्रत्येक एक वार्ड में औसत 5 सर्वे दल- नियुक्त किये गये, इस प्रकार कुल 415 सर्वे दल गठित किए गए सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर आवेदन आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए है. ताकि पात्र हितग्राहियों को आवश्यकता अनुसार योजनाओ का लाभ दिया जा सके। महापौर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शासन निर्देशानुसा समस्त 19 झोनल कार्यालयों के साथ ही शहर के समस्त 85 वार्डो में 02 चरणों में क्षेत्री पार्षद महोदय के मागदर्शन में प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए गए है, जिसके अंतर्गत उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य विभागों की योजना यथा: लाडली लक्ष्मी योजना मात् वंदना योजना, सीमाकन प्रकरणों में निराकरण, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण शुद्धिकरण पखवाजे के तहत कार्यवाही, जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना मुख्यमंत्र क्रांति योजना आदि योजना में 18,198 हितग्राही पात्र पाए गए हैं जिन्हें लाभ दिया जा र है।
