इंदौर खजराना पुलिस ने एक महिला को ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है महिला के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है पकड़ी गई महिला आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही खजराना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला वेलोसिटी टॉकीज के पास किसी को ब्राउन शुगर सप्लाई करने के लिए खड़ी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा जिसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई बरामद हुई ब्राउन शुगर की कीमत ₹10 लाख रुपये से अधिक की है पकड़ी गई महिला का नाम रुबीना उर्फ रानी है जो किसी अन्य सोनू नामक महिला से ब्राउन शुगर लाना बता रही है फ़िलहाल पुलिस महिला का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
