दहेज के लोभियों ने एक बार फिर अपने घर की ही लक्ष्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की मामला थाने तक पहुंचा जहां पुलिस ने महिला को दहेज प्रताड़ित करने वाले सास ससुर पति और देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल द्वारकापुरी थाना पुलिस दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति सास ससुर और देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है जहां पीड़ित महिला सीमा सोनी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह 2014 में राजेश सोनी से हिंदू रीति रिवाज से हुआ था पति और सास ससुर और देवर द्वारा दहेज में रुपए ना लेने के चलते आए दिन ताने मारते थे प्रताड़ित महिला का सब्र का बांध टूटा और शादी के 8 साल बाद जब महिला की एक बार फिर बेरहमी से दहेज को लेकर पिटाई की गई तो वह थाने पहुंची और पुलिस को अपने ऊपर हुई अब बीती सुनाई मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजेश सोनी ससुर महेश सोनी सास निर्मला सोनी और देवर दयाराम सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
