महिला को अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले फाइनेंस कंपनी के संचालक को पुलिस ने हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महिला को अश्लील मैसेज कर छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले फाइनेंस कंपनी के संचालक को पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया है।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आर्बिट मॉल स्थित एक फाइनेंस कंपनी संचालक अभिमन्यु सिंह से उसकी लोन के सिलसिले में मुलाकात हुई थी जिसके बाद अभिमन्यु से व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगा था कुछ दिन बाद महिला को आरोपी अभिमन्यु द्वारा लगातार अश्लील मैसेज किए जा रहे थे और उसे परेशान किया जा रहा था जिसकी शिकायत महिला ने संबंधित थाने पर दर्ज कराई थी वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी अभिमन्यु सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version