महिला के साथ मोबाइल लूट का प्रयास कर रहे हैं दोनो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर रेडिसन चौराहे पर महिला के साथ मोबाइल लूट का प्रयास कर रहे हैं दो आरोपियों को वहीं रास्ते से गुजर रहा मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले ने देखते ही मंत्री ने गाड़ी रोककर दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के रेडिसन चौराहे का है जहां एक महिला चौराहे पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आकर मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास कर रहे थे महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों चोरों से भीड़ पड़ी इसी दौरान मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला उसी रास्ते से निकल रहा था जब यह घटना देखी तो तत्काल उनके सुरक्षाकर्मियों को भेज करके दोनों आरोपियों को पकड़ा और संबंधित थाने को सूचना दी गई दोनों ही आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राहुल और आकाश बताया है दोनों ही आरोपियों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है फिलहाल पुलिस इनसे अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ कर रही है दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर रिमांड मांगा जाएगा पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Exit mobile version