शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कॉलोनी काटने के मामले में भूमाफिया लालू नागर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है जहां देर रात पीड़िता ने शिकायत के बाद लालू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है हालांकि आरोपी लालू धोखाधड़ी के मामले मे पूर्व में ही जेल की सलाखों के पीछे हैं।
मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां विष्णुपुरी में रहने वाली पीड़िता ने आकर शिकायत दर्ज कराई कि पूर्व में पुलिस गिरफ्त में जेल की सलाखों में अपनी सजा काट रहा आरोपी भूमाफिया लालू नगर महिला से वर्ष 2011 में दोस्ती हुई थी और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया तभी से लालू महिला को आए दिन प्रताड़ित कर रहा था उसे बंधक भी बना रखा था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने भूमाफिया लालू नागर के दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है।
आरोपी लालू नागर उस समय सुर्खियों में आया जब गुप्टकेश्वर महादेव मंदिर की शासकीय भूमि गणेश ट्रेडर्स के नाम से फर्जी कंपनी खोली और जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी काट दी थी पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है।
