महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं फिर ऐसा ही मामला इंदौर के क्षेत्र में पूरा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट भी की महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका साथ लगातार एक दीपेंद्र नामक युवक छेड़छाड़ करता है और उसने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट भी की महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version