महापौर पुष्यमित्र भार्गव व मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने किया एआर टॉय बुक्स को लॉन्च

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के सु-प्रसिद्ध चमेली देवी स्कूल-2 में 12वा ‘एनुअल डे प्रोग्राम ‘शिक्षा का सफ़र ‘ आयोजित हुआ। सोमवार, 26 दिसंबर 2022 को रविन्द्रनाट्य गृह में वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और कई शानदार कार्यक्रम पेश किए, चमेली देवी पब्लिक स्कूल – 2 के विद्यार्थियों ने नृत्य और नाट्य मंचन कर अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति दी। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर और श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल ने ऑगमेंटेड रियलटी तकनीकी से युक्त ‘एआर टॉय बुक्स ‘ का लॉन्च किया।

दरअसल देश भक्ति और संस्कृति के विब्भिन रंगों से सजी शाम का सभी ने खुद आनंद उठाया, बच्चों के साथ, शिक्षकों और पालकों में भी काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य निकिता सेठी, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती अमिता जोशी ने आमंत्रित अतिथि गण एवं ग्रुप की प्रमुख श्रीमती सुशीलादेवी अग्रवाल, निदेशक श्री प्रवीण जी अग्रवाल, पीयूषजी अग्रवाल का स्वागत किया। (टॉय) बुक्स की खासियतें – Toy (टॉय) बुक्स ऑगमेंटेड रियलटी पर आधीरित किताबें है ,अब विद्यार्थी और पैरेन्ट्स सब्जेक्ट्स और टॉपिक को आसानी से पढ़ और समझ पाएंगे। ये ख़ास किताबे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी , इस टॉय बुक में शामिल हैं हिन्दी, अंग्रेजी और गणित के वॉक थ्रु, 3 डी एवं इसके बार कोड को स्केन करते से ही वीडियो शुरु होता है और बच्चों को बोल-बोलकर हर विषय समझाया जाता है। मुख्य अतिथि श्री पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अतिआत्मविश्वास से बचें और टीम वर्क में सतत कार्य करते रहे।

Exit mobile version