मल्हारगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में से म्यूजिक सिस्टम और एलईडी सिस्टम चोर ले उड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है एक बार फिर मल्हारगंज थाना क्षेत्र के हुकुमचंद कॉलोनी में चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में से म्यूजिक सिस्टम और एलईडी सिस्टम ही ले उड़े पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी की थी वहीं देर रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा कार में लगा म्यूजिक सिस्टम और एलईडी सिस्टम कार का कांच तोड़कर चोर ले गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version