मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सैलरी का हिसाब नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी को जमकर पिटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पुलिस आरक्षक पत्नी की जमकर पिटाई कर दी पति सैलरी का हिसाब मांग रहा था नहीं देने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के 15वी बटालियन का है यहां पर रहने वाली प्रिया शर्मा नामक महिला आरक्षक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति ललित शर्मा लगातार उसे सैलरी का हिसाब नहीं देने पर मारपीट करता है देर रात भी वह शराब के नशे में आया और सैलरी का हिसाब मांगा नहीं देने पर ललित ने प्रिया से मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गई फिलहाल प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Exit mobile version