मंगेतर ने युवती को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन युवती जब इसके लिए तैयार नहीं हुई तो धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विजयनगर थाना क्षेत्र के बर्फानी नगर में रहने वाली 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मंगेतर ने युवती को बहला -फुसलाकर शादी से पहले झांसा देकर संबंध बनाने का प्रयास किया । इसमें विफल रहने पर उसने युवती को धमकाकर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी युवती ने परिजनों को दी। इस पर पूरा परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
