भूमाफिया द्वारा लोगों की जमीन पर अपना हक जता कर डरा धमका कर रहे गुंडागर्दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/5g0_S7zY1FU

शहर कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी भूमाफिया लगातार सक्रिय है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद चिराग शाह जैसे बड़े भूमाफिया लोगों की जमीन पर अपना हक जता कर डरा धमकाकर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के भंगिया स्थित करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन पर अनुबंध तैयार कर रजिस्ट्री करा ली और लेकिन जब बात पैसे की आई तो अब जमीन मालिक को भू माफिया चिराग शाह और मनीष मदान द्वारा डराया धमकाया जा रहा है बताया जा रहा है की वर्ष 2017 में जमीन का अनुबंध 8 करोड़ 25 लाख रुपए में हुआ था लेकिन अब तक अनुबंध के तहत जमीन मालिक से रजिस्ट्री भी करा ली बाकी अनुबंध की राशि मांगने पर अब भू माफियाओं द्वारा परिवार को डराया धमकाया जा रहा है इसकी शिकायत भी थाने पर की गई थी आज परिवार जन सुनवाई में पहुंचे थे जहां आला अधिकारियों से की गुहार लगाई गई है हालांकि इस मामले में पूर्व में भी कई बार प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस को शिकायत की गई है लेकिन अब तक भू माफियाओं पर किसी भी तरह की कार्यवाही देखने को नहीं मिली है प्रहरी द्वारा बताया गया कि रजिस्ट्री किसी मनोज सैनी के नाम से करा दी गई है ना ही वह किसी मनोज सैनी को जानते हैं और उनके नाम रजिस्ट्री कैसे हुई इस बात का भी पता नहीं चल पा रहा अब परिवार न्याय की आस देखकर लगातार जनसुनवाई में आला अधिकारियों के चक्कर काटता नजर आ रहा है।

Exit mobile version