भवरकुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर दी जान सूदखोरों पर प्रताड़ित करने का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भाँवरकुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर परिजनों के कथन दर्ज कर जांच शुरू की है।

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला भाँवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रदीप पिता राम प्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे दोस्तो द्वारा गंभीर अवस्था में एम वाई हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना के आधार पर प्रथम दृष्टया भाँवरकुआ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक प्रदीप पर सूदखोर द्वारा पेसो को लेकर परेशान किया जा रहा था जिसके चलते म्रतक द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान देदी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version