भंवरकुआं पुलिस ने देर रात डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर भंवरकुआं पुलिस ने देर रात डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे आरोपियों से चोरी के वाहन व मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

दरअसल देर रात भर पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली थी प्रतिक्षा ढाबे के पास खाली मैदान में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं सूचना के आधार पर गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर 5 आरोपियों को पकड़ा गया जिन की तलाशी लेने पर धारदार हथियार सहित बड़ी मात्रा में चोरी के फोन भी बरामद हुए हैं जब आरोपियों से वाहनों की पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी के होना बताएं जो इन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए थे आरोपियों से पांच चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जो इन्होंने इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से चुराई थी पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सनी विशाल मनीष दीपक व शिवा होना बताया आरोपियों पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है इसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version