ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को डाउन शुगर के साथ धर दबोचा जिनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से ब्राउन शुगर लेकर आ रहे हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया उसी दौरान बताए गए हुलिए के आधार पर दो आरोपी बाइक से आते हुए दिखे पुलिस को देख वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़े गए आरोपियों के नाम विक्की शर्मा और विकास परमार है पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिनसे पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
