ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि शारदा स्कूल के पीछे वाली गली में दो युवक ब्राउन शुगर के साथ खड़े हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा जिन की तलाशी लेने पर 26 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नवीन सक्सेना और पप्पू चौहान होना बताया पुलिस के मुताबिक यह दोनों किसी को डिलीवरी देने आए थे फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि किसे देने आए थे और लेकर कहां से आए थे और भी खुलासे होने की संभावना है।
