ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो ड्रग पैडलर पुलिस गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजस्थान के प्रतापगढ़ से मोटरसाइकिल से इंदौर में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है वही मुख्य ड्रग तस्कर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल चंदन नगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों विक्की नामक ड्रग तस्कर को 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था पूछताछ में आरोपी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले ड्रग पेडलरो के नाम कबूले थे जहाँ आरोपी की निशानदेही के बाद दो ड्रग तस्करों को ग्राहक बनकर प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी श्रवण और गोविंद मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ से इंदौर आकर ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे वही राजस्थान का मुख्य सरगना गिरोह चलाने वाला नवाब पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है वहीं स्थानीय पुलिस को भी नवाब की जानकारी दी है शहर भर में यह गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय था पकड़े गए तस्करों के मोबाइल फोन के आधार पर अन्य और भी शहर में तस्करी करने वाले पेडलरो की जानकारी पुलिस को मिली है।

Exit mobile version