ब्राउन शुगर की डिलीवरी के लिए आए युवक को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध मादक पदार्थ को लेकर चली आ रही कार्यवाही के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार जावरा से इंदौर लेकर आया था ब्राउन शुगर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी।

दरअसल मामला खजराना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि महेश वाटिका के पास एक युवक ब्राउन शुगर के डिलीवरी देने के लिए आया हुआ है सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर एक युवक रोहित पिता दिलीप निवासी युवक को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी के पास 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है रोहित मूलतः बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह जावरा से ब्राउन शुगर खरीद कर लाया था और खजराना में एक युवक को डिलीवरी देने वाला था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जल्दी ही और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Exit mobile version