बोरिंग मशीन ने बाइक सवार युवक को लिया अपनी चपेट मे घटनास्थल पर हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं वही ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां बोरिंग मशीन ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर का है जहां मंगलवार दोपहर राजेश नामक युवक टीगरिया बादशाह होते हुए छोटा बांगड़दा की ओर आ रहे थे उसी दौरान टीसीएस चौराहे के पास राजेश को बोरिंग मशीन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version