,,बेरछा गांव में बम फूटने से घायल हुए युवक की आज उपचार के दौरान इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत हो गई यह विवाद के बाद घायल की दूसरी मौत हुई है इससे पहले एक मौत हो चुकी थी फिलहाल में पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में पिछले 2 दिनों पूर्व रात के समय में किसी बात को लेकर कौशल समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के परिवार ने घर में रखे आर्मी के उपयोगी बम को सामने वाले पक्ष परिवार पर फेंक दिया था बम फूटने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे जिसमें एक घायल की पहले ही मौत हो चुकी है वहीं मंगलवार को दूसरे घायल की उपचार के दौरान इंदौर के my अस्पताल में मौत हुई है म्रतक विशाल 18 वर्षीय बेरछा गांव का निवासी था अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
