इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बुद्धि का विकास केंद्र छात्रावास से एक 12 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी का मामला सामने आया है बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है बच्चा सीसीटीवी में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के पंचकुइया रोड पर बौद्धिक विकास केंद्र संचालित किया जाता है जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त व लावारिस बच्चों को रखा जाता है जहां से एक मानसिक रूप से 12 वर्षीय बच्चा अचानक से कहीं लापता हो गया भौतिक विकास केंद्र की अधीक्षक द्वारा बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है वही पुलिस ने मामला दर्ज किया और बच्चे की तलाश शुरू की है पुलिस द्वारा अब तक 15 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जिसमें एक फुटेज में बच्चा जाते हुए दिखाई दे रहा है जिसके आधार पर पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है अगर यह बच्चा किसी को दिखाई देता है तो वह मल्हारगंज थाना पर संपर्क कर जानकारी दे सकता है फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
