भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा वीर सावरकर पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर नगर भाजपा द्वारा वीर सावरकर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि आज राहुल गांधी और उनकी विक्षिप्त मानसिकता को भारतीय जनता पार्टी यह जवाब देना चाहती कि हम सब सावरकर हैं वीर विनायक दामोदरदास सावरकर जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया ऐसे स्वतंत्रता सेनानी ऐसे वीर के लिए इस तरह की अशोभनीय बातें करना एवं भ्रामक प्रचार करना राहुल गांधी और कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की निशानी है श्री रणदिवे ने आगे कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस भारत जोड़ो की बातें करते हैं और दूसरी तरफ जिन वीर सावरकर जी ने भारत को जोड़ने और उसकी अखंडता एवं एकता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया उनके लिए इस तरह की बातें करके वे अपना दोहरा चरित्र दर्शा रहे हैं, देश को उन्हें यह जवाब देना होगा कि राहुल गांधी आज तक अंडमान के सेल्यूलर जेल गए भी है, क्या उन्होंने वहां परिस्थितियां देखी है , जिन वीर सावरकर के बारे में इस तरह की झूठ और भ्रामक बातें कह रहे हैं उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा कालखंड देश की स्वतंत्रता के लिए वहां काटा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, श्रीमती सविता अखंड, श्री संदीप दुबे, श्री नंदू पहाड़िया, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्रीमती कंचन गिडवानी, श्री प्रणव मंडल, श्री योगेश गेंदर श्री पप्पू शर्मा, श्रीमती पूजा पाटीदार, श्री महेश बसवाल, श्री प्रशांत बडवे, श्रीमती ज्योति तोमर, श्री राजू सिंह चौहान, श्री ज्योति पंडित, श्री रघु यादव, श्री दिनेश वर्मा, श्रीमती गायत्री गोगड़े, श्री शेख अलीम, श्री अमित रघुवंशी, श्री सचिन जैसवानी, श्री ऋषि खनूजा, श्री नितिन पांडे, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्री नयन दुबे, श्री विजय मालानी, श्री महेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


