बीजेपी नेता के बेटी के शादी के लिए बनाए गए जेवरात को उस अज्ञात आरोपी शादी के सुने घर में अलमारी के लॉकर को तोड़कर ले उड़े जब परिवार के द्वारा बेटी को विदा करने से पहले जेवर पहनाना थे लेकिन जब परिवार के लोगों ने अलमारी खोलकर देखा तो पूरी अलमारी साफ थी और अज्ञात चोर चार लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और 1 लाख रु नकदी लेकर फरार हो गए आखिरकार परिवार ने बड़ी हिम्मत के साथ अपनी बेटी को विदा किया वही सोमवार को पुलिस शिकायत मिलने के बाद आस पास लगे कैमरों के फुटेजों के आधार पर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है ।
चोरी की यह घटना इंदौर चंदननगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क में रहने वाले बीजेपी के नेता मंसूर खान के घर हुई है। उनका पास बने गार्डन में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था ।
जब परिवार ने बेटी को विदा करने के लिए बेटी को लेकर घर पहुंचे तो बेटी को पिता द्वारा अपनी मेहनत से बनाए गए सोने चांदी के जेवरात पहनाना थे लेकिन जब घर की महिलाओं ने अलमारी खोलकर देखी तो अलमारी में रखे सभी सोने चांदी के जेवरात गायब थे उनके पास में एक गल्ले में रखे एक लाख नगदी भी नही थे वे भी चोर चुरा ले गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर हो गया ।
