बीएससी के छात्र ने किया सुसाइड आत्महत्या से पहले छात्र ने किया मोबाइल डेटा डिलीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बीएससी के छात्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था। फिलहाल भंवरकुआं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है।

दरअसल मूलतः चौरई में रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक वर्मा इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीएससी की पढ़ाने करने के साथ ही क्रिकेट की कोचिंग कर रहा था। गुरुवार को अचानक अभिषेक ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। छात्र ने आत्महत्या के पहले अपने मोबाइल का डेटा भी डिलीट कर दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामला दर्जकर कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई खास सबूत नहीं मिला।

-बताया जा रहा की छात्र पढ़ाई में होशियार था और घर में किसी बात की कोई कमी नहीं थी,फिर छात्र ने अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया परिजनों की समझ से परे है।

Exit mobile version