बिरसा मुंडा की जयंती इंदौर में बड़े धूमधाम से मनाई गई और कई कार्यक्रम आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पूरा देश आज बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है मध्य प्रदेश सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस घोषित कर रखा है और प्रदेश सरकार ने आज इस अवसर पर अवकाश भी घोषित किया है इंदौर में भी बिरसा मुंडा जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

बिरसा मुंडा की जयंती इंदौर में बड़े धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर इंदौर के लालबाग मैं बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन एकत्रित हुए और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उन्हें 15 नवंबर मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने सरकार की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Exit mobile version