बिना परमिशन के देर रात तक चला रहे थे दुकान पुलिस ने की दो दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में नाइट कल्चर शुरू होते ही देर रात तक शहर गुलजार नजर आता है लेकिन कुछ लोग इसका फायदा उठाकर बिना परमिशन के देर रात तक अपनी दुकान संचालित कर रहे हैं ऐसे ही बिना परमिशन के दुकान संचालित करने वाले दो दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि नाइट कल्चर शुरू होते ही देर रात तक दुकानें शहर में खुली नजर आती हैं वहीं पुलिस लगातार ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई कर रही है जिनके पास देर रात तक दुकान खोलने की परमिशन नहीं है वहीं देर रात तक खुली दुकानों पर विजयनगर पुलिस ने दो दुकान संचालक जिसमें पराग वाधवानी और सिद्धार्थ कोठारी के खिलाफ पुलिस ने 188 के तहत कार्रवाई की है इन दुकान संचालकों ने सिर्फ ऑनलाइन परमिशन के लिए अप्लाई किया हुआ था जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ था इस तरह की कार्रवाई पुलिस की लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version