बार मे छेड़छाड़ के आरोपी रणवीर उर्फ राम और इरफान उर्फ हैप्पी अली पर रासुका लगाई ,फॉर मोर शॉट्स बॉर का लाइसेंस निलंबित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिनांक 30/04/2022 को रेसकोर्स रोड स्थित फॉर मोर शॉट्स बॉर में देर रात 1.30 बजे MBA छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई थी, इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और DGP महोदय को दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री राजेश रघुवंशी जी (उपायुक्त पुलिस) ने, आदतन अपराधी और MBA छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी रणवीर सिंह नेकिए उर्फ राम पिता आनंद नेकिए और पूर्व में लव जिहाद का आरोपी रहे इरफान उर्फ हैप्पी अली की जानकारी जुटा कर, सख्त कार्यवाही की अनुशंसा की थी, उसके बाद कलेक्टर इंदौर ने रणवीर सिंह नेकिए और हैप्पी अली पर रासुका लगाने का आदेश जारी किया, शातिर रणवीर उर्फ राम ने तुकोगंज थाना पुलिस को अपने पिता का नाम और पता भी बदल कर लिखवा दिया था, जिससे उसके लूट सहित पुराने अपराध सामने नहीं आए, पूर्व में भी रणवीर लड़कियों को फिल्म में काम दिलवाने के नाम पर छेड़छाड़ कर चुका है, हथियारों का प्रदर्शन करके लोगो को धमकाता है। श्री राजेश रघुवंशी उपायुक्त पुलिस ने रणवीर की चालबाजी पकड़ ली थी।

Exit mobile version