बारगर्ल बोलकर घर से चला गया पति, फिर दोस्त से पत्नी का न्यूड वीडियो बनवाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पति छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ाई झगड़ा करता और इल्जाम लगाता कि वह दूसरे लड़कों से भी बात करती है।
एक महिला का न्यूड वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पति और पति के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति हिंदू और पत्नी मुस्लिम है। दोनों की तीन साल पूर्व हिंदू व मुस्लिम रिवाज से शादी हुई थी। आरोप है कि पति ने उस पर बारगर्ल होने का इल्जाम लगाया और घर छोड़ कर चला गया। बाद में उसके दोस्त ने युवती को जाल में फंसाया और वीडियो कॉल कर निर्वस्त्र वीडियो बना लिया।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक फरियादी पटेल नगर (खजराना) निवासी 22 वर्षीय युवती है। हमने रुद्रप्रयाग के पुरुषोत्तम गिरी और बिहार के अफज़ल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पूर्व पुरुषोत्तम गिरी से हिंदू व मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी रहते थे लेकिन अचानक पुरुषोत्तम उस पर शंका करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ाई झगड़ा करता और इल्जाम लगाता कि वह दूसरे लड़कों से भी बात करती है। उसने यह भी कहा कि वह तो बारगर्ल है।

विवाद ज्यादा होने लगा और पुरुषोत्तम घर छोड़ कर चला गया। कुछ समय बाल अफज़ल नामक युवक से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। युवती ने पुरुषोत्तम के साथ हुई घटना के बारे में भी बता दिया।अफज़ल उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। वह पत्नी की तरह ही व्यवहार करने लगा। युवती का आरोप है कि एक दिन अफज़ल ने उसे वीडियो काल किया और कहा कि उसे निर्वस्त्र अवस्था में देखना चाहता है। युवती ने दबाव बनाकर युवती को कॉल किया और न्यूड वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो पुरुषोत्तम व अन्य को वायरल कर दिया। कुछ समय बाद पता चला अफज़ल तो पुरुषोत्तम का दोस्त है और उसने उसके कहने पर ही वीडियो बनाया था।

Exit mobile version