बाणगंगा थाना क्षेत्र मे डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री के बाहर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सभी हथियारबंद बदमाश रुद्राक्ष पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं।

शहर में बदमाश जितने ज्यादा सक्रिय हैं उससे कहीं ज्यादा पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है इसी के चलते बाणगंगा थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि दो बदमाश मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए बाणगंगा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में डकैती की योजना बना रहे थे बदमाश सभी हथियारबंद थे जिनके पास से पिस्टल तलवार सहित धारदार हथियार बरामद हुए हैं रुद्राक्ष पेट्रोल पंप डकैती डालने की फिराक में थे गनीमत रही पुलिस को सही समय पर मुखबिर से सूचना मिल गई और छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के नाम आकाश यादव राकेश शर्मा धर्मेंद्र जाटव अंकित लाला कुंवर सिंह और योगेश वहीं पुलिस को चकमा देकर राहुल नाइट्रा और सचिन चीना फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Exit mobile version