बाणगंगा थाना क्षेत्र मे आपसी विवाद में युवक का किया अपहरण मारपीट कर रास्ते में छोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है घटना पुरानी रंजिश को लेकर देना बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने अपरहत युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है सुखलिया क्षेत्र के रहने वाले रितिक बुंदेला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई क्षेत्र के रहने वाले डिंपल और उसके तीन अन्य साथियों द्वारा मामूली बात को लेकर विवाद किया गया विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा उसे कार में अगवा कर लेकर गए और उसके साथ मारपीट भी की जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूट कर रितिक ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और ऋतिक को इलाज के लिए एमवाई अस्पताल भर्ती कराया गया ऋतिक के बयान के बाद पुलिस ने अपराहन की धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं पुलिस द्वारा डिंपल और उसके साथियों द्वारा भी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है फिलहाल दोनों पक्ष की क्रॉस रिपोर्ट की गई है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version